विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, पैनल दर्शकों के सवालों का जवाब देता है जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए शक्तिशाली तरीका के रूप में वीगनवाद के बारे में। (हम दर्शकोंसे कुछ प्रश्न पूछने के लिए एक बार फिर मंच खोलना चाहेंगे।) (मेरा नाम डेनिस मार्टिन है, और मैं स्टारलाइट स्टारब्राइट चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के लिए काम करती हूं। जैसा कि आप जानते होंगे, हम गंभीर रूप से बीमार बच्चों के साथ काम करते हैं, और मेरी चिंता हमेशा दुनिया भर में असुरक्षित और युवा लोगों के कल्याण के लिए रहती है। चूँकि यह एक मानवतावदी प्रश्न है, मेरा प्रश्न है सुप्रीम मास्टर चिंग हाई से: हम सभी जिस खतरे का सामना कर रहे हैं, उन्हें देखते हुए, हम बच्चों की दुर्दशा, विशेष रूप से आहार और पर्यावरण के संबंध के बारे में जनता को कैसे जागरूक कर सकते हैं?) Master: सुश्री मार्टिन, आप कैसी हैं? इन दुर्भाग्यशाली बच्चों के लिए आप जो अच्छा काम कर रहे हैं, उनके लिए धन्यवाद। अच्छा सवाल, बहुत अच्छा सवाल। देखिए, सुश्री मार्टिन, सभी वैज्ञानिक और चिकित्सा प्रमाणों के अनुसार, अधिकांश बीमारियाँ होती हैं (पशु-जनो) के मांस खाने से। अगर हम पौष्टिक वीगन भोजन का पालन करें तो इससे बचा जा सकता है। यदि माता-पिता स्वस्थ नहीं हैं, तो जन्म लेने वाले बच्चे भी प्रभावित होंगे, जैसा कि वैज्ञानिक और चिकित्सा अनुसंधान के माध्यम से सिद्ध हो चुका है। ईस दुनिया में आने से पहले ही, कई बच्चे अपने माता-पिता की अस्वस्थता या बीमारी से प्रभावित हो चुके होते हैं। SupremeMasterTV.com पर, वयस्कों और बच्चों, यहां तक कि भ्रूण और अजन्मे बच्चों पर भी, (पशु-जन) मांस के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एकत्रित तथ्य उपलब्ध हैं। इसलिए हम इन्हें प्रिंट करके उन सभी लोगों को दे सकते हैं जो इसमें रुचि रखते हैं, या जो भ्रूण और जन्म के समय बीमार शिशुओं, या आनुवंशिक विकार से पीड़ित शिशुओं के बारे में ऐसा प्रश्न पूछ रहे हैं। आप उन सभी को प्रिंट आउट कर सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि वे स्वयं भी उपरोक्त वेबसाइट पर लॉग इन करें ताकि हमारे आहार का हमारे जीवन और दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकें। हमारी वेबसाइट पर मौजूद सभी जानकारीयां, कार्यक्रमो, विज्ञापनो, सब कुछ निःशुल्क है। आप इनमें से किसी को भी डाउनलोड करने और दूसरों के लाभ के लिए किसी भी तरह से उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद, सुश्री मार्टिन, और कृपया सभी बच्चों को मेरा प्यार पहुंचाना। (बहुत ही उपयोगी जानकारी। धन्यवाद।) (नमस्कार। मेरा नाम निक हेमिंग है। और मैं सुप्रीम मास्टर को आपदा पीड़ितों के लिए उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा...) आपका स्वागत है। (मैंने खुद इस सुनामी, कैटरीना आपफान और पेरू में आए भूकंप के बाद स्वेच्छा से मदद की है।) और इसी वजह से मैं ग्रीन इंस्टीट्यूट फॉर विलेज एम्पावरमेंट का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां आया हूं, जो कि... giveforthefuture.org. और मेरा सवाल श्री गाल्ट के लिए है: अगर हम वैश्विक खाद्य आपूर्ति के लिए एक बड़े खतरे से निपटने में सक्षम होने जा रहे हैं, तो लोगों को फिर से अपना भोजन खुद उगाना सीखना होगा। हाइड्रोपोनिक खेती के लिए कई नई तकनीकें उपलब्ध हैं और लोग अपार्टमेंट में भी कई अन्य चीजें कर सकते हैं।) यह सही है। (मेरा सवाल यह है कि हम लोगों को अपना भोजन खुद उगाना सिखाने के लिए कैसे जागरूकता फैला सकते हैं, भले ही वे शहरों या अपार्टमेंट इमारतों में रहते हों?) Professor Ryan Galt: ठीक है। और जहां तक अपना खाद्य खुद उगाने का सवाल है, मुझे लगता है हमने कई क्षेत्रों में देखा है, सही है? हमने शहरी कृषि का पुनर्जन्म देखा है, निश्चित रूप से। और इसके अलावा, न केवल अपना भोजन खुद उगाना, बल्कि खाद्य प्रणाली को फिर से स्थानीय बनाना भी जरूरी है, और इसका मतलब यह है कि हमें यह समझना शुरू करना होगा कि हमारे आस-पास के किसान वास्तव में उतना ही अच्छा भोजन पैदा कर सकते हैं जितना कि हम किराने की दुकान से प्राप्त कर सकते हैं। और इसलिए, खाद्य प्रणाली को स्थानीय स्तर पर पुनः स्थापित करने को काफी बढ़ावा मिला है, और इसके पीछे बहुत अच्छे कारणो हैं; इसके कई फायदे हैं। जहां तक जानकारी पहुंचाने की बात है, जहां तक अपना भोजन खाद्य उगाने के तरीकों की बात है, मुझे लगता है कि खाद्य उगाने में बहुत कौशल की आवश्यकता होती है, बीज बचाने से लेकर बीज चुनने तक और भी बहुत कुछ। लेकिन अब इंटरनेट की बदौलत हम वास्तव में ऐसी जानकारी साँझा करने में सक्षम हैं जो पहले कभी संभव नहीं था। इंटरनेट पर सिर्फ एक वीडियो देखकर, आप यह नहीं जान पाएंगे कि खाद्य कैसे उगाया जाता है, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध इस तरह के संसाधनों के अलावा, मुझे लगता है कि विश्वविद्यालय प्रणाली को भी कह सक्ते हैं, नए सिरे से तैयार करने की जरूरत है ताकि समाज के रूप में हमारे सामने आने वाली कुछ चुनौतियों को पहचाना जा सके। और सतत कृषि में नए कार्यक्रम शुरू करना जो वास्तव में छात्रों को कैसे जैविक किसान बने या इसी तरह के काम करना सिखाएंगे। और इसलिए, यूसी डेविस में, हम कृषि और खाद्य प्रणाली स्थिरता नामक एक नया मेजर पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं, ताकि छात्रों को न केवल कृषि उत्पादन के बारे में सिखाया जा सके, बल्कि खाद्य प्रणाली और सामाजिक मुद्दों के बारे में भी जानकारी दी जा सके। इसलिए मुझे लगता है कि हम देखेंगे कि हमारे संस्थानो, विश्वविद्यालयो, छात्रों को अपना भोजन स्वयं उगाने के मामले में, एक स्थानीयकृत खाद्य प्रणाली का हिस्सा बनने के मामले में बेहतर ढंग से तैयार करना शुरू कर देंगे। लेकिन साथ ही, मुझे लगता है कि हमें अभी भी किसानों पर निर्भर रहना होगा। उनके पास अपार प्रचुर मात्रा में ज्ञान और विशेषज्ञता है। और इसलिए, हम पारस्परिक संबंध बनाएंगे, बजाय इसके कि किसानों को हमेशा कम कीमतें मिलें और उपभोक्ताओं को हमेशा अधिक कीमतों का सामना करना पड़े। इसलिए, हमें उन संबंधों को भी विकसित करने और किसानों को अपने साथ बनाए रखने की आवश्यकता है। (धन्यवाद प्रोफेसर। हमारा अगला प्रश्न मास्टर के लिए है।) (मैं कहना चाहती हूँ उनके अद्भुत काम के लिए उन्हें “बहुत-बहुत धन्यवाद"। मैं जेनिस बेल्सन हूँ। मैं मेडिसिन्स ग्लोबल की संस्थापक और निदेशक हूं, और मुझे यहां बहुत सारे जोखिमग्रस्त युवाओं के साथ काम करने और उन्हें एक-दूसरे से बात करने के लिए प्रेरित करने का अविश्वसनीय अवसर मिला है। मेरी संस्था का नाम "मेडिसिन्स ग्लोबल" है। आप हमारे बारे में यहाँ पढ़ सकते हैं: और हमारे आउटडोर यूथ एंबेसडर कार्यक्रम का एक प्रमुख बिंदु है, आहार और पोषण। और मेरा सवाल वास्तव में यह है: कि यह स्पष्ट है कि हमें स्कूल कैफेटेरियाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि हमारे युवा शाकाहार (वीगन) आहार का आनंद ले सकें। बच्चे आलू के चिप्स और कोका-कोला खाते हुए बड़े होते हैं, और उन्हें इस बारे में बहुत सीमित जानकारी होती है कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। अपने बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने वालों को हम शाकाहारी (वीगन) विकल्पों को बढ़ाने में मदद करने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं? धन्यवाद।) Master: धन्यवाद, जेनिस। धन्यवाद। बच्चों के स्वास्थ्य और खुशी के प्रति आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। आपके अच्छे दिल के लिए धन्यवाद। मुझे कहना पड़ेगा कि वीगन आहार बहुत व्यापक रूप से प्रचलित नहीं है। अरे आज भी, बहुत से वीगन लोगों को उपहास और मजाक उड़ाए जाने के डर से छुपकर वीगन रहना पड़ता है। अब, मैंने सभी वीगनियों से अपील की है कि वे आगे आएं और जितना हो सके मदद करने की कोशिश करें, क्योंकि आप ही इस ग्रह के नायको हैं। अब छिपने या इस बात की चिंता करने का समय नहीं है कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। हम अच्छे हैं, हम अच्छे हैं। हम महान हैं। हमें इस ग्रह को बचाने के लिए सभी को वीगन समुदाय में शामिल होने के लिए प्रेरित करना होगा। जेनिस, मुझे लगता है कि आप उनसे बात कर सकती हैं, उन्हें पत्र लिख सकती हैं और उन्हें (पशु-जन) मांस आधारित आहार के हानिकारक प्रभावों और वीगन आहार के अपार लाभों के बारे में सभी वैज्ञानिक और चिकित्सा संबंधी तथ्यों से अवगत करा सकती हैं। आप स्कूल को भी उपरोक्त तथ्यों के आधार पर सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए कहें और प्रार्थना करें कि वे बदल जायें। SupremeMasterTV.com पर आपको (पशु-लोग) मांस के हानिकारक प्रभावों के बारे में वैज्ञानिक रूप से सभी आवश्यक और अद्यतन तथ्य मिल सकते हैं। हमारे पास उन सभी वैज्ञानिकों के नामों और सभी चिकित्सीय प्रमाण भी हैं जो यह साबित करते हैं कि (पशु-जन) मांस का आहार लोगों को नुकसान पहुंचाता है और इतनी भीषण बीमारियाँ पैदा करता है। अब, स्लोवेनिया में स्लोवेनिया की मेरी यात्रा के बाद भी, कुछ वाल्डोर्फ स्कूलें अब केवल शाकाहारी भोजन ही प्रदान करते हैं। और अन्य स्कूलें अपना भोजन स्वयं लाते हैं; वे अब और (पशु-जन) मांस नहीं परोसते हैं। इसलिए आप स्कूल के निदेशक मंडल को भी यही सुझाव दे सकते हैं। माता-पिता को भी वो जानकारी दें, वो शीट जो आपने इंटरनेट से या हमारी वेबसाइट SupremeMasterTV.com से प्रिंट की हैं, जिनमें हानिकारक (पशु-जन) मांस आहार और लाभकारी वीगन आहार के बारे में बताया गया है, अच्छा? जेनिस, आपके इस नेक प्रयास के लिए आपको शुभकामनाएं और सफलता मिले। (कुछ बेहतरीन सुझावो।) धन्यवाद, सुप्रीम मास्टर। धन्यवाद। (अब, टॉम वेनम के पास भी आपसे एक प्रश्न है, मास्टर।) ठीक है। आपका स्वागत है, स्वागत है। (यहां उपस्थित होने के लिए पैनलिस्टों का धन्यवाद, और दुनिया भर में अपने प्रेम को क्रियान्वित करने के लिए आपको धन्यवाद, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई।) मैं पर्माफ्रॉस्ट परत के नीचे फंसी मीथेन गैस के बारे में पूछना चाहता हूं। क्या सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और डॉ. सिंघ इस शोध के बारे में और मानव स्वास्थ्य के लिए इसके जोखिम के बारे में विस्तार से बता सकते हैं? धन्यवाद।) Master: डॉ. सिंघ आपको पहले ही काफी कुछ बता चुके हैं, और मैं आपके प्रश्न का उत्तर देने के लिए उनकी अनुमति चाहती हूं। मोटे तौर पर कहें तो, शोध से पता चलता है कि मीथेन गैस सिरदर्द का कारण बन सकती है। मैं अभी ग्लोबल वार्मिंग और गर्मी को फंसाने जैसी चीजों के बारे में बात नहीं कर रही हूं। अब, मीथेन गैस सिरदर्द, श्वसन प्रणाली में गड़बड़ी और हृदय संबंधी विकार पैदा कर सकती है, और अधिक तीव्र मात्रा में लेने पर- घुटन से मौत भी हो सकती है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता के समान है। यह सीओ2 से 23 गुना अधिक घातक है। और (पशु-जन) पशुपालन से वैश्विक मीथेन गैस का लगभग 40% उत्पादन होता है, साथ ही वैश्विक नाइट्रस ऑक्साइड का 65% भी इसी से उत्पन्न होता है, जो कार्बन डाइऑक्साइड - CO2 की तुलना में 310 गुना अधिक घातक है, और यह वायुमंडल में कई लंबे वर्षों तक बना रहता है। और मीथेन गैस के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि तेज होती है, और परिणामस्वरूप, गर्म महासागर और पर्माफ्रॉस्ट भी अधिकाधिक मीथेन गैस और यहां तक कि हाइड्रोजन सल्फाइड भी छोड़ेंगे, जिसे अतीत में पृथ्वी के इतिहास में 90% से अधिक जीवित प्राणियों के विलुप्त होने का कारण माना जाता है। तो, हमें सिर्फ मीथेन की ही चिंता नहीं है। वैसे समुद्र से निकलने वाली बहुत सारी गैसें हैं। और यह सांद्रता की मात्रा पर निर्भर करता है; अकेले हाइड्रोजन सल्फाइड भी शरीर के विभिन्न अंगों में जलन पैदा कर सकता है: आंखें,नाक, गला, श्वास नलिकाओं का संकुचन, गर्भपात, शारीरिक कार्यों में बाधा, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, खांसी, सांस लेने में कठिनाई, आंखों को नुकसान, सदमा, कोमा और मृत्यु आदि। यदि सांद्रित प्रमाण काफी अधिक हो, जैसे कि उदाहरण के लिए, 1,000 पार्ट्स प्रति मिलियन पीपीएम, तो एक बार भी साँस लेने से- तुरंत साँस रुक जाएगी और व्यक्ति बेहोश हो जाएगा। तो, मिनेसोटा में जानवर(-जनो) के कारखानों के बारे में कुछ रिपोर्टें थीं जो हाइड्रोजन सल्फाइड को फैलाते भी हैं, जिसके कारण आसपास के लोगों को इतनी उल्टी हुई कि उन्हें अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। और आप एनवायरनमेंटल समाचार नेटवर्क पर 17 जुलाई, 2008 के लेखों खोज सकते हैं। और उत्तरी कैरोलिना में एक और घटना हुई, जिसमें 26 काउंटियों के निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि हवा की गुणवत्ता इतनी खराब थी और उसमें अत्यधिक विषैली गैस, हाइड्रोजन सल्फाइड सहित कई प्रदूषको मौजूद थे, जो जानवर(-जनो) से उत्पन्न होती थी। तो, यह लेख आपको न्यूज़ एंड ऑब्जर्वर में 19 जून, 2008 को भी मिल सकता है। ये हाल की घटनाएं हैं, और संभवतः इससे पहले भी कई और घटनाएं हुई होंगी। मुझे यकीन है कि (पशु-जन) पालन से उत्पन्न हाइड्रोजन सल्फाइड से संबंधित ये अकेली घटनाएं नहीं हैं। इसलिए, 9 दिसंबर, 2007 को अर्थ टाइम्स में प्रकाशित टेलीग्राफ के अन्य लेखों में भी मीथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड गैसों के कारण अन्य देशों में हुई मौतों के मामलों की रिपोर्ट की गई थी। मुझे पूरा यकीन है कि अगर हमें इस विषय पर शोध करने के लिए समय मिले तो और भी मिल जाएंगे। मुझे यकीन है कि आपके पास ऐसा करने के लिए और भी उपकरणो होंगे। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में इन मामलों से संबंधित एक वेबसाइट उपलब्ध कराई है। हो सकता है आपको वहां और जानकारी मिल जाए। (मुझे पूरा यकीन है कि हम ये कर सकते हैं, हाँ।) लेकिन मुझे लगता है कि वैसे ही यह काफी डरावना है। (ठीक है, धन्यवाद, सुप्रीम मास्टर।) प्रिय, आपका स्वागत है। Photo Caption: "सर्वशक्तिमान ईश्वर से अपने हृदय के समस्त प्रेम के साथ प्रार्थना करें।"











