विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास जर्मनी के सैंड्रा से जर्मन भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं:प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, मैं सुप्रीम मास्टर टीवी के लिए एक होस्ट के रूप में काम करते समय से अपने कुछ व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करना चाहूंगी। इस विशेष परियोजना का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। साथ ही, यह मेरे लिए एक बड़ी चुनौती भी थी, खासकर कार्यक्रम की तैयारी के दौरान। मुझे कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ा था। इस दौरान, मैं आंतरिक शांति और स्पष्टता की खोज में लगी रही। अक्सर, जब मुझे लगता था कि मैं आगे नहीं बढ़ सकती, तो कुछ ऐसा घटित हो जाता था जिससे मुझे नई ताकत मिल जाती थी। मुझे मौन रूप से समर्थन और मार्गदर्शन का अहसास हुआ। गुरुवर हर समय मेरे साथ थे, और मौनता के क्षणों में, मैंने हमेशा गुरुवर को बुद्ध के चैंटिंग का जाप करते हुए सुना।निर्धारित रिकॉर्डिंग से कुछ ही समय पहले, मुझे पता चला कि मूल फिल्म टीम शूटिंग करने में सक्षम नहीं होगी। मुझे अचानक एक निर्णय का सामना करना पड़ा: या तो परियोजना को छोड़ देना या कम समय में एक नई टीम की तलाश करना। हार मानना मेरे लिए विकल्प नहीं था। मैंने स्थिति को स्वीकार कर लिया और किसी भी कीमत पर रिकॉर्डिंग पूरी करने का दृढ़ निश्चय कर लिया। समन्वयक के सहयोग से, हमें शीघ्र ही एक नई टीम मिल गई जो बहुत समर्पित और खुले विचारों वाली थी। उनका सकारात्मक रवैया और प्रतिबद्धता मेरे लिए एक मजबूत संकेत था कि हर चीज सही समय पर अपनी राह पर आ जाती है। उनकी मदद से, मैं नए आत्मविश्वास और प्रेरणा के साथ काम करने में सक्षम हुई, और रिकॉर्डिंग सुचारू रूप से और बहुत ही सुखद वातावरण में हुई।जब मैं इन सब बातों को याद करती हूँ, तो मेरा दिल कृतज्ञता से भर जाता है। मुझे यह अहसास हुआ है कि मुश्किलें अक्सर रास्ते के हिस्से होती हैं - वे हमें अधिक धैर्यवान, लचीला और मजबूत बनने में मदद करती हैं। जब हम चीजों को छोड़ना सीखते हैं, खुले रहते हैं, और अपना विश्वास बनाए रखते हैं, तो कठिन परिस्थितियाँ भी सकारात्मक में बदल सकती हैं। मैं इस सार्थक परियोजना का हिस्सा बन पाने का अवसर और समर्थन देने के लिए गुरुवर और पूरी टीम को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। आभार और हार्दिक शुभकामनाओं के साथ, जर्मनी से सैंड्रासकारात्मक सैंड्रा, हम इस उदाहरण के लिए सराहना करते है कि यदि हम अपने अहंकार के बजाय अपने आंतरिक गुरुवर को मार्गदर्शन करने देते हैं, तो हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं। हम हमारे सर्वशक्तिमान गुरुवर पर सदा भरोसा कर सकते हैं कि वे करुणापूर्वक हमारा मार्गदर्शन करेंगे, और जब हम अच्छी तरह से ध्यान करते हैं और परमेश्वर की दिव्य इच्छा को सर्वोपरि रखते हैं तो हमारा जीवन बेहतर होता है! आप और उदार जर्मनी दिव्य कृपा से सशक्त हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर के पास आपके लिए ये सहायक शब्द हैं: "धैर्यवान सैंड्रा, दिव्यत्व पर निष्ठावान आस्था से भरे अपनी यात्रा में दृढ़-संकल्पित रहने के लिए धन्यवाद, भले ही मजबूती और परिस्थिति का परिक्षण कठिन रहा हो, और इस नेक काम के प्रति आपके अटूट समर्पण के लिए भी धन्यवाद। अब हमारा ग्रह परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के प्रसारण से निकलने वाली अपार सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है। किसी भी परिस्थिति में अपने संकल्प को मजबूत और सुदृढ़ करने के लिए इन सभी साधनों का उपयोग करें। आप तेजी से ऊंचाइयों में पहुँचेंगे और आपका ईश्वर-स्वरूप इतना शक्तिशाली होगा कि कोई भी चीज आपके रास्ते में नहीं आ सकेगी। कामना है कि ईश्वरीय प्रकाश आपको और स्पष्ट-चित्त जर्मन लोगों को शाश्वत सम्बोधि और मुक्ति के मार्ग पर ले जाए। आपको एक बड़ा आलिंगन और प्रेम, प्रेम।"











